फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 29 को आएंगे सीएम योगी, शिव मंदिर पर करेंगे ध्वजारोहण

Thu, 16 Apr 2026 07:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर परिसर में निरीक्षण करते चंपत राय, एसपी सुरक्षा व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 29 अप्रैल को अयोध्या दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री राम मंदिर के परकोटा में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे, उसके बाद शाम पांच बजे अयोध्या पहुंचेंगे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। समारोह में लगभग 700 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता और साधु-संत शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और मंदिर ट्रस्ट ने समन्वय बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। इस बार भाजपा के कार्यकर्ताओं को मेहमान के रूप में आमंत्रित करने की योजना बनी है, जबकि अयोध्या के प्रमुख संतों को भी आमंत्रण भेजा जाएगा। मेहमानों की सूची बनाने का जिम्मा विहिप के पदाधिकारियों को सौंपा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, दर्शन व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के बाद अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। बलरामाचारी दुबे ने बताया कि परकोटा क्षेत्र में स्थापित शिव मंदिर के आसपास व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सुरक्षा घेरा, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर चर्चा की गई है। श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन हो और कार्यक्रम भी सुचारु रूप से संपन्न होे इसकी रूपरेखा तैयारी की जा रही है। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र, गोपाल राव, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, डॉ़. चंद्रगोपाल पांडेय, शरद शर्मा, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विनय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें