फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएम योगी ने देखी परकोटे में उकेरी जा रही रामकथा

Wed, 03 Sep 2025 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
48-राममंदिर में आकृतिक को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-सूचना
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। परकोटे में उकेरी जा रही रामकथा के भी दर्शन किए।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने उनका अभिनंदन किया। सीएम ने दर्शन-पूजन के बाद निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी मंदिर में महंत हेमंत दास ने उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। इससे पहले वे हवाई जहाज से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे। पहले उन्हें रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी का सितंबर महीने में पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह नौ जुलाई को पौधरोपण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें