अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर आंदोलन के महानायक ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर गुरुवार को आयोजित संत सभा में राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोरदार ढंग से उठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संतों ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन को सफलता तक पहुंचाने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजना समय की आवश्यकता है।