फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिल्कीपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, उद्योगपति के घर वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल

Mon, 25 Nov 2024 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर पहुंचे। यहां वह उद्योगपति के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन
मिल्कीपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में उद्योगपति के आवास पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सोमवार दोपहर शामिल हुए। वहां से निकलते समय मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।

विज्ञापन


उद्योगपति अनिल सिंह के भतीजे अंकित सिंह के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ दोपहर 4:15 बजे रामगंज के पास बने हेलीपैड पर उतरे। वहां से कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 12 मिनट बाद ही मुख्यमंत्री घर से निकलकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

वर-वधू को आशीर्वाद दिया

उपचुनाव की सरगर्मी के बीच निजी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का शामिल होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उद्योगपति के परिवार से मुलाकात की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे, विधायक सुनील सिंह, बस्ती के हर्रैया से विधायक अजय सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह मोती, पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें