फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वास्थ्य विभाग में घोटाले पर सीएम सख्त, डीएम से मांगी रिपोर्ट

Mon, 23 Sep 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न मामलों में लगे घोटाले के आरोपों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने अमर उजाला में छपी खबरों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 40 एंबुलेंस की आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जेम पोर्टल पर निविदा निकाली थी। इसके लिए पांच फर्मों ने अलग-अलग दरों पर कार्य करने की सहमति जताई थी। लेकिन जेम पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार कम दरों में आपूर्ति करने को तैयार दो-दो फर्मों को अयोग्य करके 10 लाख रुपये अधिक दर पर एंबुलेंसों की आपूर्ति कराई गई। उस समय में अयोग्य हुई एक फर्म ने इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की, लेकिन अनसुना कर दिया गया।
अमर उजाला ने 12 सितंबर को इस मुद्दे को एंबुलेंस आपूर्ति सेवा में भी घोटाला शीर्षक खबर प्रकाशित किया तो जिले से लेकर शासन तक हलचल मची। इसके अलावा अन्य कई मामलों में अनियमितता नजर आने पर प्रमुखता से मुद्दे को उठाया गया। आरोप घोटाले से जुड़े होने के कारण मुख्यमंत्री ने भी मामले को संज्ञान लिया। 13 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा और प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र समुचित कार्यवाही कर अवगत कराने की अपेक्षा की है। साथ ही समाचार की कटिंग भी आदेश के साथ संलग्न किया है। यह आदेश जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों में हलचल तेज है।
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर अब तक नहीं शुरू हो सकी जांच
भाजपा के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने दो अगस्त को सीएमओ कार्यालय में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शासन ने अपर निदेशक को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। 16 अगस्त को अपर निदेशक ने विधायक से उनके हस्ताक्षर की पुष्टि कराने को पत्र लिखा। विधायक ने हस्ताक्षर की पुष्टि भी की। इसके बाद अभी तक सिर्फ जांच कमेटी बन सकी है। अपर निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि कमेटी में एक वित्त एवं लेखाधिकारी को शामिल करना था। इस वजह से विलंब हुआ है। सोमवार से जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें