फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक क्लीनिक पर जड़ा ताला, छह को नोटिस

Wed, 07 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बिना डिग्री और पंजीकरण के संचालित हो रहे क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को चौरे बाजार, हैरिंग्टनगंज और सोहावल में अभियान चलाया। नोडल अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कई केंद्रों की जांच की। इस दौरान करीब आधा दर्जन संचालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। एक क्लीनिक को मौके पर बंद कराकर ताला लगवा दिया गया, जबकि छह संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

चौरे बाजार में टीम के पहुंचते ही कुछ संचालक शटर गिराकर निकल गए। एक केंद्र संचालक मौके पर मिले, लेकिन वे डिग्री, पंजीकरण अथवा वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने उनसे क्लीनिक बंद कराते हुए बिना दस्तावेज दोबारा संचालन न करने की हिदायत दी। नोटिस पाने वालों को तीन दिन में डिग्री, पैरामेडिकल प्रमाणपत्र और सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण संबंधी कागजात जमा करने के निर्देश दिए गए। दस्तावेज न मिलने पर केंद्र सील करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें