फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसडीएम बनीं कक्षा आठ की नंदिनी

Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुचेरा की कक्षा आठ की छात्रा नंदिनी को तहसील मिल्कीपुर में मंगलवार को एक घंटे के लिए एसडीएम बनाया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने तहसील परिसर, न्यायालयों और कार्यालयों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

एसडीएम बनी नंदिनी ने कहा कि वह बाल मजदूरी पर रोक लगाकर कार्रवाई करेगी। यह भी कहा कि कोई भी बच्चा कुपोषित व शिक्षा से वंचित न रहे, इस पर काम करेंगी। छात्राएं प्रभारी वार्डन यशोधरा यादव और शिक्षक अंकिता सिंह के साथ तहसील पहुंची थीं। इसके बाद वे थाना इनायतनगर गईं। वहां महिला उप निरीक्षक सोनाली गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशनशक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी। सुरक्षा के लिए छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रतिभा, तनु पलक और शिखा सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें