बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट में कई महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की पूजा देवी ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त की रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें और उनके पति राजकुमार को लाठी-डंडों से पीटा। राजकुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में चल रहा है। दूसरे पक्ष के राम बहादुर ने शिकायत की कि उसी रात करीब 10 बजे राजकुमार, पूजा और अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।