अयोध्या। परिवार न्यायालय परिसर में वैवाहिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों महिलाओं की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, चंदौरा निवासी सुहानी का पति आमिर अली के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। 17 अगस्त को न्यायालय में अगली तारीख लेने पहुंची सुहानी का पति आमिर और उसकी बहन शहरीन बानो से विवाद हो गया। सुहानी ने आरोप लगाया कि दोनों ने गाली-गलौज, मारपीट और वीडियो बनाकर बदनाम व ब्लैकमेल करने की धमकी दी। वहीं, शहरीन ने आरोप लगाया कि न्यायालय के बाहर उसकी भाभी सुहानी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने चोट लगने की बात कही है।