फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फिर तेंदुआ दिखने का दावा, वन विभाग को संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। छावनी क्षेत्र के निर्मली कुंड और फायरिंग रेंज के आसपास एक बार फिर स्थानीय लोगों की ओर से तेंदुआ दिखने का दावा किया गया है। क्षेत्र में भ्रमण करते तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कैंट थाना के साथ वन विभाग को सूचना दी है। हालांकि वन विभाग ने वीडियो में दिख रही लोकेशन यहां की नहीं होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

निर्मली कुंड के स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में विचरण कर रहे तेंदुए का वीडियो बनाया है। अमर उजाला ने इस वीडियो को वन क्षेत्राधिकारी रतेंद्र कुमार को भेजकर पुष्टि करने का प्रयास किया तो उन्होंने इसके कहीं अन्यत्र का होने की आशंका जताई। रेंजर ने कहा कि इसके बावजूद सोमवार को टीम भेजकर पगमार्क की तलाश करवाएंगे। कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें भी स्थानीय लोगों से इस तरह की जानकारी मिली है। इस बारे में वन विभाग को बता दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें