फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश में शहर की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 04 May 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गणेशनगर मकबरा में बारिश के दौरान जलमग्न मार्ग।
विज्ञापन
अयोध्या। सोमवार को हुई करीब एक घंटे की की बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव से लोग तीन से चार घंटे तक घरों में कैद रहे। नालों की सफाई के बाद निकाली गई गंदगी किनारे छोड़ दी गई थी, जो बारिश में दोबारा नालों में बहकर जाम का कारण बन गई।
विज्ञापन


कृष्णा नगर कॉलोनी, ऋषि टोला, जनौरा, नाका अग्रसेन चौक और वजीरगंज जप्ती में हालात सबसे खराब रहे। इन क्षेत्रों में लोगों के घरों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया। अग्रसेन चौक के दुकानदारों रवि गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता, संदीप कुमार, पंकज जायसवाल और पीयूष ने बताया कि नालों की सही सफाई न होने से कुछ देर की बारिश में ही पानी भर गया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। वजीरगंज जप्ती में भारत पेट्रोलियम के सामने बना नाला टूट गया। यहां मुख्य मार्ग में करीब 300 मीटर दूरी में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। यह स्थिति तब है जब नगर निगम हर साल जल निकासी व्यवस्था के सुधार और सफाई पर लाखों रुपये खर्च करता है।



सीवर कार्य वाली सड़कों पर संभलकर चलें, नीचे खालीपन

आदर्श नगर कॉलोनी में सीवर पाइप डालने के बाद सड़क को ठीक से नहीं भरा गया। ऊपर से डाली गई मिट्टी बारिश में धंस गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए। शहर में जहां पर सीवर का काम चल रहा है वहां की कई स्थानों पर सड़क ऊपर से सही, लेकिन अंदर से खोखली है। एक स्कूली वाहन आधे घंटे तक फंसा रहा, जबकि एक कार भी धंस गई। शहर के अन्य इलाकों में भी सीवर कार्य के चलते ऐसे ही हालात हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें