फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिटी बस चालक से अभद्रता, पथराव कर शीशे तोड़े

Mon, 21 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
61 -सिटी बस में तोड़फोड़ के बाद पड़ा शीशा -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के सामने सवारियों को रास्ता देने के लिए सिटी बस रोकना चालक को भारी पड़ गया। बाइक सवार दो युवकों ने चालक से अभद्रता की और छोटी देवकाली से बाबू बाजार तक बस का पीछा कर पथराव किया। हमले में बस के साइड और पीछे के शीशे टूट गए। घटना सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे की है।
विज्ञापन


अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बस संख्या यूपी32 आरएन 1814 सहादतगंज से लता चौक जा रही थी। बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। राम मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे लोगों की भीड़ होने पर चालक रामजी यादव ने सुरक्षा के मद्देनजर बस किनारे रोक दी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने चालक से गालीगलौज की और छोटी देवकाली के पास मिलने की धमकी दी।

चालक ने वहां बस नहीं रोकी। बाबू बाजार के पास सवारियों को उतारने के दौरान दोनों युवक फिर बस के पीछे पहुंच गए। आरोप है कि एक युवक ने चालक को गालियां देते हुए पत्थर फेंका, जिससे चालक की तरफ का साइड शीशा टूट गया। बस आगे बढ़ाने पर पीछे से भी पथराव किया गया, जिससे पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। परिचालक ने पथराव करते युवक का वीडियो बनाया है। चालक ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें