फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आस्था की परिक्रमा से भरेगी व्यापारियों की झोली

Mon, 16 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में आस्था के साथ कारोबार का भी संगम देखने को मिलेगा। 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बाजारों में रौनक बढ़ेगी। होटल, धर्मशाला, खानपान, फलाहार, प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री के कारोबार को रफ्तार मिलेगी। दोनों परिक्रमाओं के दौरान रामनगरी में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

18 नवंबर को 14 कोसी और 20 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा शुरू होगी। धार्मिक आयोजनों के चलते रामनगरी में कई दिनों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहेगी। 17 नवंबर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इससे बाजारों में पहले से ही चहल-पहल बढ़ने लगी है। अच्छे कारोबार की संभावना को देखते हुए व्यापारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परिक्रमा के दौरान राममंदिर, हनुमानगढ़ी और अयोध्या धाम की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। नया घाट और राम की पैड़ी पर चाय-नाश्ते, पानी और खानपान की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर दर्शननगर, सूर्यकुंड, अचारी का सगरा, नाका हनुमानगढ़ी और गुप्तार घाट की ओर पड़ने वाले बाजारों में भी दुकानदारों को अच्छे कारोबार की आस है। दुकानदारों ने लड्डू, पेड़ा, फूल-माला और पूजन सामग्री का नया स्टॉक मंगा लिया है। श्रद्धालुओं के धार्मिक वस्तुओं, प्रसाद, मिठाई और स्मृति चिह्नों की खरीदारी करने की संभावना है।
विज्ञापन

इसका लाभ बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ फुटपाथी दुकानदारों, ठेला संचालकों और छोटे कारोबारियों को भी मिलेगा। परिक्रमा मार्ग पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं के लिए यह कमाई का बड़ा अवसर है। होटल और धर्मशालाओं में कमरों की मांग बढ़ने के साथ ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी और अन्य परिवहन साधनों के कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
अयोध्याधाम के दुकानदार विकास गुप्ता ने बताया कि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से लड्डू, पेड़ा, फूल-माला और पूजन सामग्री की बिक्री में तेजी आती है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दुकानों पर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। परिक्रमा के दौरान रामनगरी में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें