फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिलाओं के लिए रोजगार के नया द्वार खोलगा सीआईसी

Sat, 24 Jan 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
01- सिविल लाइन में जिला कृषि कार्यालय के पास स्थित सीआईसी सेंटर- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण के बाद पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। ऐसे में जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थायी रोजगार से जोड़ने के लिए कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर (सीआईसी) का निर्माण किया गया है। करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सेंटर सिविल लाइंस स्थित जिला कृषि कार्यालय के बगल में बने भवन में संचालित होगा। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन




सेंटर के शुभारंभ होने से स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होगा। वहीं स्थानीय उत्पादों को बाजारों में नई पहचान मिलेगी। यह पहल लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत शुरू की गई है। सेंटर में हल्दी, चिप्स, कुरकुरे, नमकीन जैसे स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग की जाएगी। आने वाले समय में गुड़ से बने उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।



यह सेंटर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित किया जाएगा। सेंटर में महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, वस्त्र, टेक्सटाइल डिजाइनिंग सहित अन्य आजीविका आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण, ब्रांडिंग, लेबलिंग और बाजार से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



सीआईसी सरकार की लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। यहां प्रशिक्षण और उत्पादन से जुड़कर महिलाएं प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपये तक की कमाई कर सकेंगी, जिससे वह सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित करके लखपति दीदी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें