फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मौखिक परीक्षा में परखी गई बच्चों की समझ

Wed, 19 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मौखिक परीक्षा के दौरान बच्चों से सवाल पूछती प्रधानाध्यापिका तैयबा खातून
विज्ञापन
तारुन। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रथम सत्र परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा दो पालियों में पहली पाली सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा 24 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा 50-50 प्रतिशत रहा। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा 70 प्रतिशत और मौखिक का 30 प्रतिशत और कक्षा छह से आठ तक परीक्षा पूरी तरह लिखित हुई। प्राथमिक विद्यालय बालापुर में पहले दिन परीक्षा के दौरान 52 नामांकित बच्चों में 46 उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापिका तैयबा खातून ने बताया कि मौखिक परीक्षा में आयुष और अश्विनी ने पूछे गए अधिकांश प्रश्नों के सही उत्तर दिए। विद्यालय में परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू कराई गई। बीएसए लाल चंद्र ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को शामिल किया गया है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें