फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लोक संगीत और नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखी अवध की सांस्कृतिक विरासत

Sat, 09 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मसौधा स्थित इंटर कॉलेज में नृत्य कार्यशाला में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी छात्राएं।
विज्ञापन
अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप की ओर से मसौधा स्थित इंटर कॉलेज में एकदिवसीय पारंपरिक लोक संगीत एवं लोक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृपाल चौहान और संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य को श्रीराम का प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोक संगीत और लोक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में अवध की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े सोहर, कजरी, झूला, बन्ना-बन्नी, विवाह गीत, सुहाग गीत, किसानी गीत और श्रम गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं बधावा, फरवाही, कहरुवा, जोगनी और धोबिया लोकनृत्य की जानकारी भी दी गई तथा कुछ प्रस्तुतियां भी मंचित की गईं।
प्रधानाचार्य राम कृपाल चौहान ने कहा कि संस्था बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रही है। संगीता आहूजा ने बच्चों को संगीत एवं नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुमिष्ठा मित्रा, तोषी तिवारी, देव मित्रा, यश कुमार, लक्ष्मी विश्वकर्मा, बिंदु निषाद अन्य मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें