फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में अमन चैन स्थापित करने के लिए करें गायत्री मंत्र का जाप :परमानंद

Thu, 12 Mar 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वातावरण में छाई अशांति एवं वैमनस्यता को दूर करने और विश्व में अमन चैन के लिए सवा लाख गायत्री मंत्र का जप गायत्री साधक करेंगे। प्रत्येक गायत्री साधक को लघु अनुष्ठान के तहत 24 हजार की मंत्र साधना नौ दिन में पूरी करनी है। गायत्री मंत्र से ही मानव का कल्याण होगा।
विज्ञापन

ये बातें गायत्री शक्तिपीठ रामकोट अयोध्या में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे युग निर्माण योजना उत्तर प्रदेश के प्रभारी परमानंद द्विवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीपक की जन्म शताब्दी के प्रथम कार्यक्रम बैरागी द्वीप में कार्यकर्ताओं ने जो संकल्प पत्र भरा है उन्हीं संकल्पों को जमीनी स्तर पर उतारना है। साधकों को सवा लाख मंत्र का अनुष्ठान 40 दिन में पूर्ण करना है। जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी ने कहा कि साधना शिक्षा और व्यसन मुक्ति के लिए गायत्री परिजनों को घर-घर जाकर अलख जगाना है।
मीडिया प्रभारी नीलम मिश्रा ने बताया कि रामशंकर पटेल, विष्णु कुमार शर्मा, जय सिंह वर्मा, डॉ़ एस बी सिंह, महेंद्र सिंह, डीएन वर्मा, रामकेवल यादव, राम अवतार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें