फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की प्रेरणा से शुरू हुआ था राम जन्मभूमि आंदोलन : चंपत राय

Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते चंपत राय।
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की प्रेरणा एक राष्ट्रभक्त कांग्रेस नेता दाऊ दयाल खन्ना से मिली थी। खन्ना ने आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पांच बार कांग्रेस विधायक रहे और चंद्रभान गुप्ता की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे थे।
विज्ञापन


अशोक सिंहल जन्मशती समारोह को संबोधित करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने कहा कि 1983 में मुरादाबाद में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन में कांग्रेस नेता दाऊ दयाल खन्ना ने अयोध्या, मथुरा और काशी को मुक्त कराने का आह्वान किया था।
इसी के बाद अशोक सिंहल ने राम जन्मभूमि आंदोलन को प्रमुखता से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खन्ना ने आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अशोक सिंहल के जीवन और सामाजिक-धार्मिक कार्यों को याद किया। एक बार अशोक सिंहल के पिता की तबीयत खराब होने पर उनकी मां ने उन्हें घर आने को कहा, लेकिन वह संघ के कार्य में व्यस्त होने के कारण तत्काल नहीं लौटे। मां ने अपने अंगूठे से रक्त निकालकर उनका तिलक किया और उन्हें राष्ट्रकार्य के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन


डिब्बों के ताले तोड़कर गायों को बाहर निकाला
चंपत राय ने कहा, कानपुर में संघ प्रचारक रहते हुए अशोक सिंहल को सूचना मिली कि रेलगाड़ी से गायों को ले जाया जा रहा है। वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और डिब्बों के ताले तोड़कर गायों को बाहर निकाला। करीब 32 वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करने के बाद उन्हें विश्व हिंदू परिषद में भेजा गया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के एक गांव में हिंदू समाज के बड़ी संख्या में लोगों के इस्लाम स्वीकार करने की जानकारी मिलने के बाद अशोक सिंहल के प्रयासों से विराट हिंदू समाज के माध्यम से बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन हुआ। इसी क्रम में कश्मीर के महाराजा करण सिंह समेत कई प्रमुख लोगों को जोड़ा गया और संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें