फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चातुर्मास में चंपत राय ने शुरू किया छह घंटे का मौन व्रत

Sat, 25 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (80) ने चातुर्मास में विशेष अनुष्ठान का संकल्प लिया है। चातुर्मास का शुभारंभ शनिवार से हो गया है, पहले दिन चंपत राय ने रोजाना छह घंटे तक मौन व्रत रहने का संकल्प लिया है। वह रोजाना सुबह छह से 12 बजे तक मौन व्रत रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वे रामचरितमानस पारायण व राम मंत्र का जाप करेंगे। यह संकल्प उन्होंने एक माह के लिए लिया है, इस दौरान उन्होंने बहुत कम लोगों से मिलने का निर्णय लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पिछले एक महीने से लगभग पूरी तरह सार्वजनिक जीवन से दूर हैं।
उनका मानना है कि भगवान श्रीराम ही उन पर लगे आरोपों से उन्हें मुक्त करेंगे। शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण की व्यवस्थाओं की निगरानी करने के बाद चंपत राय को आखिरी बार 23 जून को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इसके अगले दिन से वह राम मंदिर परिसर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे हैं और वहीं तक सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह अपना अधिकांश समय धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें