फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीईओ ने संभाला कार्यभार, अगले सप्ताह से मोर्चे पर उतरेंगे

विज्ञापन
सीईओ के साथ वार्ता करते राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। अयोध्या में दो दिन प्रवास के दौरान उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक कर व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। अब अगले सप्ताह से वह जिम्मेदारी संभालकर नई व्यवस्था के क्रियान्वयन में जुटेंगे।

ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि के अनुसार जितेंद्र मिश्र की व्यावहारिक जॉइनिंग मान ली गई है। उनके साथ लगातार बैठकें हुई हैं। इनमें मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों, सुरक्षा, सेवा-पूजा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महासचिव गोविंद देव गिरि पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नीति और निर्णय न्यास करेगा, जबकि उसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सीईओ की होगी।
विज्ञापन

जितेंद्र मिश्र को मंदिर की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ यहां काम करने वाले कर्मचारियों, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों और पूजा-पद्धति से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी परिचय कराया गया। उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को समझाया गया, ताकि आगे व्यवस्था संभालने में समन्वय की दिक्कत न हो। महासचिव ने बताया कि जितेंद्र मिश्र धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति हैं और गीता का अध्ययन भी करते हैं। ऐसे में मंदिर की धार्मिक व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है।
विज्ञापन


पहले व्यवस्था समझेंगे, फिर बनेगी नई टीम

- सीईओ जितेंद्र मिश्र ने कहा कि वह फिलहाल पूरे सिस्टम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर जाकर व्यवस्थाएं देखी हैं और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम एक टीम गठित करेंगे और उसके सहयोग से आगे चलेंगे। ट्रस्ट की नीति के अनुसार काम करेंगे। रामभक्त विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखें। सीईओ के लिए अलग टीम गठित की जाएगी। इसमें मंदिर की मौजूदा व्यवस्था से परिचित और विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें