फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक दिसंबर से होगी जनगणना, ट्रेनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर गणना करेंगे। इसकी तैयारी के लिए डाभासेमर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में बुधवार से 98 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। ये ट्रेनर आगे छह हजार प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मोबाइल एप पर डाटा फीडिंग, प्रश्नावली भरने, सूचनाओं के सत्यापन और छूटे परिवारों की दोबारा पड़ताल की प्रक्रिया समझाई जा रही है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रगणक कागज पर विवरण दर्ज करने के बजाय मौके पर ही मोबाइल एप में जानकारी भरेंगे।
पहले जनगणना फरवरी 2027 में प्रस्तावित थी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। पांच सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी समेत पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के गैर-बर्फीले क्षेत्रों में पहले गणना कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, परिवार में संबंध, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, धर्म, अनुसूचित जाति-जनजाति व जाति, मातृभाषा, दूसरी भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता, शैक्षिक योग्यता, पढ़ाई का विषय, दिव्यांगता और रोजगार की स्थिति शामिल है। महिलाओं से विवाह व बच्चों से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। आधार, मतदाता पहचानपत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और कोविड टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी दर्ज होगी।

चार जनवरी के बाद होगा रिवीजन राउंड
एक दिसंबर से शुरू होने वाली गणना में प्रगणक हर परिवार तक पहुंचकर निर्धारित जानकारी दर्ज करेंगे। चार जनवरी तक मुख्य गणना पूरी करने का लक्ष्य है। छूटे या अधूरी जानकारी वाले परिवारों के लिए इसके बाद रिवीजन राउंड चलाया जाएगा।

पहले बैच में 66 फील्ड ट्रेनरों को सात से नौ अक्तूबर और दूसरे बैच में 32 ट्रेनरों को 14 से 16 अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

शैलेंद्र यादव, जिला जनगणना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें