फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 07:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट व घर से निकालने के दो मामलों में महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। हैदरगंज के चौहान का पुरवा निवासी सुधा उपाध्याय ने बताया कि उनका विवाह 24 नवंबर 2016 को अयोध्या नगर निवासी नीरज कूल से हुआ था। आरोप है कि पति, जेठ पंकज कूल व जेठानी पूनम कूल कार या चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों के समझाने व मायके से एक लाख रुपये देने पर वापस आईं, लेकिन फिर तीन लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि जेवर व स्त्रीधन लेकर 11 नवंबर 2024 को निकाल दिया गया। दूसरे मामले में रौनाही की सलोनी के पिता हरिकिशोर तिवारी ने पति सुरेश दूबे, सास कमला देवी व ससुर महादेव दूबे पर पांच लाख रुपये मांगने व मारपीट से पांच मई को गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें