फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रभु श्रीराम के चित्र पर चुनाव सामग्री लगाने में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। भेलसर ओवरब्रिज की दीवारों पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र के ऊपर चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के आरोप में पुलिस ने सपा नेता चौधरी शहरयार समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा नगर अध्यक्ष रामराज लोधी की शिकायत और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रामराज लोधी ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के वर्ष में नगर विकास विभाग की ओर से भेलसर ओवरब्रिज पर धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रकारी कराई गई थी। आरोप है कि सपा नेता और अन्य लोगों ने इन चित्रों के ऊपर चुनाव प्रचार सामग्री लगा दी। इसमें प्रभु श्रीराम के चित्र के ऊपर भी प्रचार सामग्री लगाई गई।
लोधी ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि शिकायत और उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर चौधरी शहरयार समेत अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें