मिल्कीपुर। क्षेत्र के अलीपुर खजुरी गांव में बुधवार रात आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई। इनायतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बाबूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से आंबेडकर पार्क में प्रतिमा स्थापित की गई थी। बीते रविवार को वह ग्रामीणों के साथ पार्क की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रशासक व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया था। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी थी कि इस भूमि पर सरकारी भवन बनाया जाएगा और प्रतिमा हटा दी जाएगी। बाबूलाल ने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते प्रतिमा तोड़ी गई है।
सीओ मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।