फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट सिस्टम: छह साल पहले हो चुकी मौत...उस व्यक्ति से करा लिया जमीन का बैनामा, पिता-पुत्र समेत छह पर केस दर्ज

Thu, 22 May 2025 03:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में छह साल पहले जिस व्यक्ति की मौत हो चुकी। भ्रष्ट सिस्टम में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसी से जमीन का बैनामा करा लिया गया। मामले में पिता-पुत्र समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में छह साल पहले मर चुके एक व्यक्ति की जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामदत्तपुर अंटरावा का है।

विज्ञापन


रामदत्तपुर अंटरावा निवासी काली प्रसाद मौर्य ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनके भाई रामसेवक 14 वर्ष की उम्र में ही घर छोड़कर महाराष्ट्र चले गए थे। वहीं पर उन्होंने शादी कर ली और जीवनयापन करने लगे। इस बीच महाराष्ट्र में ही 22 अप्रैल, 2019 को उनकी मौत हो गई थी। उनका मृत्यु प्रमाण-पत्र पुणे, महाराष्ट्र की नगर पालिका से जारी हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- UP: सीएम ने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प पर पीएम मोदी का जताया आभार, यहां देखें उन 19 अमृत रेलवे स्टेशन की लिस्ट

उनके नाम दर्ज भूमि का बैनामा करवा लिया

उनके यहां न होने का फायदा उठाकर कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी पिता-पुत्र ने अन्य लोगों की मदद से उनका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। उप निबंधक कार्यालय में एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा करके 17 अक्टूबर, 2023 को उनके नाम दर्ज भूमि का बैनामा करवा लिया। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें