अयोध्या। हैदरगंज निवासी ज्योति गुप्ता ने अपने पिता सनूप गुप्ता और बुआ डाली गुप्ता पर बहला-फुसलाकर जेवरात व महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाने और मांगने पर वापस न करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के अनुसार, 15 फरवरी की रात पिता व बुआ ने घर की सुरक्षा का हवाला देकर जेवरात व दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए मांगे थे। उसने सोने की अंगूठियां, कान के झाले, पायल, बिछिया, बच्चे की चांदी की करधन के साथ मकान के बैनामा दस्तावेज, जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड दे दिए। बाद में मांगने पर दोनों ने सामान लौटाने से इनकार कर दिया। महिला ने अपनी दो भैंसों को जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।(संवाद)