फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भक्तों के लिए सड़कों पर भी बिछेगी कॉरपेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनवमी मेले में आने वाले भक्तों के लिए नगर निगम ने कुछ प्रमुख सड़कों के कुछ निर्धारित स्थानों पर कॉरपेट बिछाने की व्यवस्था की है। इससे श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन में सहूलियत होगी। प्रमुख पथों के किनारे उन्हें आराम करने के लिए छायादार ठौर भी मिलेगा।
विज्ञापन

पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था प्रभावी करने की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली चैत्र रामनवमी पर अयोध्या में चल रहे मेले को लेकर शासन और प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। नगर निगम ने भक्तिपथ, धर्मपथ, रामपथ, सरयू घाट, पार्किंग स्थल, राम की पैड़ी, दर्शन पथ समेत अयोध्या धाम के 132 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की है। 143 स्थानों पर अस्थायी तौर पर पेयजल आपूर्ति होगी। 955 स्थान पर हैंडपंप उपलब्ध हैं। 322 स्थानों पर स्टैंड पोस्ट रहेंगे। सफाई व्यवस्था के लिए 2065 सफाई कर्मचारी और कूड़ा-कचरा बाहर करने के लिए 86 वाहन लगाए गए हैं। 395 स्थानों पर डस्टबिन रखी जा रही है। जेटिंग मशीन, डंपर एनीमल लिफ्टिंग, स्वीपिंग मशीन, पानी का टैंकरों की भी व्यवस्था भी कर दी गई है। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फागिंग व एंटी लार्वा का छिडकाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें