फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 28 राजकीय विद्यालयों में छात्रों को दी गई कॅरियर गाइडेंस

Sat, 30 Aug 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
10- जीआईसी में करियर गाइडेंस प्राप्त करते छात्र -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 28 राजकीय विद्यालयों में शनिवार को एक साथ कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गए। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी अयोध्या, तुलसी कन्या बालिका इंटर कॉलेज समेत सभी राजकीय विद्यालय शामिल रहे। कार्यक्रम में करियर गाइडेंस के शिक्षकों ने छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर बनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कई विद्यालयों में पेरेंट्स मीटिंग भी हुई। अध्यापकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें और घर पर उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें। कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम में छात्रों को बताया जाता है कि वह अपनी रुचि, क्षमता और मेहनत के आधार पर भविष्य का रास्ता कैसे चुन सकते हैं। इसमें उन्हें विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों के आगे के अवसरों, सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास कोर्स और उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि कॅरियर गाइडेंस बच्चों के जीवन में नई दिशा देने वाला कार्यक्रम है। जब छात्र अपने रुचि और योग्यता के हिसाब से रास्ता चुनते हैं, तभी वे सफल होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है अभिभावकों की सोच भी बदलती है। शिक्षा विभाग लगातार ऐसे आयोजन करता रहेगा ताकि बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें