फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पार्किंग स्थल पर लेटे श्रद्धालुओं को कार चालक ने मारी टक्कर

Thu, 14 May 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामघाट के पास पार्किंग स्थल में विश्राम कर रहे श्रद्धालुओं को कार सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में बिहार के पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के नाथघाट निवासी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पिता इंद्रदेव सिंह, ससुर राज किशोर शर्मा व चालक रंजीत कुमार के साथ अपने वाहन से अयोध्या धाम घूमने आए थे। रात में वह लोग परिवार के साथ पार्किंग स्थल पर ही आराम कर रहे थे। मध्यरात्रि में 01:40 बजे एक कार चालक ने उनके निकलने का समय पूछा। उन्होंने भोर में चार बजे रवाना होने की बात कही तो वह अपने वाहन में बैठ गया। थोड़ी देर बाद वह वाहन तेजी से लेकर आया और इंद्रदेव, राजकिशोर, रंजीत कुमार और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बाद में वह गाड़ी लेकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें