फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सवालों के घेरे में छावनी परिषद की नियुक्ति प्रक्रिया

विज्ञापन
13-जीआईसी परिसर में सफाई कर्मी भर्ती में वसूली को लेकर पूछताछ करते पुलिसकर्मी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। छावनी परिषद में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़ा हो गया है। आवेदक सफाई कर्मियों ने ठेकेदार और उससे जुड़े लोगों पर ज्वाइनिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि लगभग 180 सफाई कर्मियों की भर्ती में से 17 कर्मियों से 10-10 हजार रुपये लिए गए। इस कथित वसूली के विरोध में रविवार को सफाई कर्मचारी राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसी दौरान कर्मचारियों ने बिहार निवासी रत्नेश नामक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि वही भर्ती के नाम पर रुपये वसूल रहा था। जांच में रत्नेश के पास से 10,000 रुपये बरामद होने की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

छावनी परिषद प्रशासन से नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज और तथ्य मांगे जा रहे हैं। फिलहाल सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त है और वे निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का कहना है कि ड्रेस और अन्य मद में वे शुल्क जमा करवा रहे थे। कुछ आवेदक इससे सहमत थे तो कई विरोध दर्ज करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें