फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर से बुलाकर पिलाई शराब इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 24 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थानाक्षेत्र के भदोखरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के तीन लोगों ने उसे शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर के रूप में हुई है। उसके पिता विजय कुमार ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे संदीप कुमार शंकर को घर से बुलाकर ले गए थे। घर लौटकर शंकर ने परिजनों को बताया कि संदीप, देवराज और सुखराज ने उसे शराब में कुछ मिलाकर पिलाया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। देर रात करीब दो बजे शंकर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें