फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होली के बाद बसों और ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली के बाद अब प्रवासी लोग अपने रोजगार और पढ़ाई के लिए महानगरों की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते शुक्रवार को बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक दिखाई दी। रोडवेज परिसर में दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि होली के बाद बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर 30 बसें चलाई जा रही हैं। कानपुर-बलिया मार्ग पर 12 बसों का संचालन हो रहा है। वहीं अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। बरेली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देर से आईं। आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस लगभग सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (19165) और मरुधर एक्सप्रेस (14854) करीब एक घंटे देरी से पहुंचीं। दून एक्सप्रेस (13010) लगभग दो घंटे देरी से आई। गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) भी करीब सवा एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे अकबरपुर के तिवारीपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि होली मनाने के बाद अब काम पर लौटना है। ट्रेन के देर से आने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें