फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक से तीन रुपये तक बढ़ गया बसों का किराया

Wed, 05 Jun 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। टोल दरों में की गई बढ़ोतरी का असर बस के किराये पर पड़ा है। तीन जून की देर रात जारी हुए आदेश के बाद अब हर रूट पर एक से तीन रुपये तक बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिस रूट पर जितने टोल से होकर बस गुजरेगी, उसी के आधार पर किराया बढ़ाया गया है। जहां मात्र एक या दो टोल पड़ेगे, वहां सिर्फ एक रुपये की वृद्धि की गई है। लंबे रूट पर ये बढ़ोतरी तीन रुपये तक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

अब अयोध्या से लखनऊ जाने वाले को एक रुपया और वाराणसी जाने वालों को तीन रुपये ज्यादा किराया देना पड़ेगा। चार जून से नए किराये की फीडिंग परिचालकों की मशीनों में कर दी गई है। ऐसे में लखनऊ का किराया 227 से बढ़कर 228 रुपये और वाराणसी का 363 से 366 रुपये कर दिया गया है। गोरखपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, गोंडा, बहराइच, देवरिया के साथ-साथ दिल्ली, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी रूट पर भी ये बदलाव देखने को मिला। हालांकि आसपास के जिलों की यात्रा पर मात्र एक रुपये की बढ़ोतरी ही की गई है। इस संबंध में आरएम रोडवेज विमल राजन ने बताया कि टोल टैक्स के अनुसार किराया एक-दो रुपये बढ़ा है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें