पूराबाजार। रामपुर पुवारी मड़ना निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह (59) का बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला में निधन हो गया। वह बीएसएफ की 17वीं बटालियन में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई।
कुछ देर बाद उनका आकस्मिक निधन हुआ। परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को विमान से कश्मीर से दिल्ली और फिर लखनऊ लाया जाएगा। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव के दिलासीगंज घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों आलोक सिंह, राकेश सिंह, सुरेश सिंह और अवधेश सिंह के प्रति लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।