बीकापुर। जमीन विवाद में भाई को पीटने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के तोरोमाफी दराबगंज, भीटा निवासी सिंटू ने बताया कि उनकी संयुक्त जमीन का अभी बंटवारा नहीं हुआ है। उनके भाई दुर्गा प्रसाद ने अपने हिस्से का बैनामा कर दिया है। उन्होंने अपने भाई से इसे लेकर सवाल किया तो 11 सितंबर को वह गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्हें मारा-पीटा। इंस्पेक्टर लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी भुंटू, दुर्गा प्रसाद और संजई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।