फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकथा महोत्सव में बृजभूषण सिंह ने लिया आशीर्वाद

Fri, 27 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो 41-पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह कथा व्यास से आशीर्वाद लेते- संवाद
विज्ञापन
पूरा बाजार। ग्राम पंचायत सरायरासी में चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर श्रीराम कथा महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और आलोक कुमार सिंह के आवास पर किया गया था। व्यासपीठ से गोविंद देव गिरी महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन किया। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण केवल आध्यात्मिक शांति ही नहीं देता, बल्कि हमारे जीवन में धर्म, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे वातावरण में जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें