फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मानहानि के दावे पर रामदेव पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- वे मिलावट करने वालों के सरगना

Fri, 18 Sep 2026 06:27 PM IST
Bhupendra Singh पीटीआई, अयोध्या

सार

अयोध्या में मानहानि के दावे पर बृजभूषण शरण सिंह रामदेव पर बरसे। उन्होंने कहा कि वे अकेले इसके जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन वे मिलावट करने वालों के सरगना जरूर हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु रामदेव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला 2022 का है। एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को समझाते हुए मैंने कहा था कि गाय पालें, अपनी सब्जियां उगाएं, अपना दूध और घी बनाएं। वरना, रामदेव का घी खाकर आपके बच्चे सेहतमंद नहीं बनेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले दिन बालकृष्ण ने मुझे फ़ोन किया। मैंने उनसे पूछा कि अगर 30 किलो गाय के दूध से एक किलो घी बनता है और दूध की कीमत 30 रुपये प्रति किलो है, तो लागत 900 रुपये आती है। तो जिस चीज को बनाने में 900 रुपये का खर्च आता है, उसे 500 रुपये में कैसे बेचा जा सकता है? मुझे इसका कोई जवाब नहीं मिला।

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि मानहानि के दावे की बात करें तो यह भी एक तरह से अच्छी पब्लिसिटी ही है। आज मिलावटी घी, तेल और खाने-पीने की चीज़ें बिक रही हैं। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि इसके लिए सिर्फ़ रामदेव जिम्मेदार हैं, लेकिन वे मिलावट करने वालों के सरगना जरूर हैं। देर-सवेर सरकार को मिलावट के खिलाफ अभियान चलाना ही पड़ेगा। क्योंकि, बीमारियां और कैंसर बढ़ रहे हैं। खाने-पीने की चीज़ों पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें