फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेधावी छात्रों को रोजगार के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना

Thu, 27 Jun 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अब मेधावी छात्रों को रोजगार खोजने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा और न ही उन्हें इंतजार करना होगा। कोर्स समाप्ति के वर्ष में निजी कंपनियां विभाग की साइट से छात्रों का ब्योरा खंगाल लेंगी और वह सीधे संस्थानों में पहुंच जाएंगी। संस्थान में संबंधित छात्र का क्रियाकलाप व अन्य जानकारी लेने के बाद उनका रोजगार के लिए सीधे चयन कर लेंगी। शासन ने इसके लिए सेवायोजन विभाग की रोजगार संगम वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in बनाई है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि इसी साइट पर डिग्री कालेज व उसके ऊपर की कक्षाओं वाले कॉलेजों, विभिन्न व्यावसायिक कोर्स संचालित करने वाले संस्थानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण में संस्थानों व विद्यालयों को अपने यहां संचालित सभी कक्षाओं, कोर्स, सीट व इसके तुलना में पंजीकृत छात्रों की संख्या का विवरण देना होगा। इसके साथ ही बीए, बीएससी समेत अन्य कक्षाओं व विभिन्न व्यावसायिक कोर्स के छात्रों को साइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसमें छात्रों को अपनी पिछली कक्षाओं के साथ मौजूदा कोर्स व कक्षा का विवरण देना होगा। इस विवरण को देखकर निजी कंपनियां विभिन्न कोर्स के अंतिम वर्ष छात्रों के संस्थानों में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

संस्थानों व डिग्री कॉलेजों में पहुंचकर कंपनियां सीधे छात्रों का रोजगार के लिए चयन कर सकेंगी। इसके लिए विद्यालयों व संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों के साथ कॉलेजों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक 94 कॉलेजों और 610 छात्रों का साइट पर पंजीकरण करा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें