फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डोगरा रेजिमेंटल में वीर नारियों का सम्मान

Sat, 21 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
45- डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में वीर नारियों के सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि व अन्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को आयोजित पुनर्मिलन समारोह में वीर नारियों कोे सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सेना प्रमुख जनरल निर्मल चंद्र विज की पत्नी रीता विज और लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन की पत्नी लक्ष्मी भुवन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

उन्होंने वीर नारियों को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 18 वीर नारियां उपस्थित रहीं। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ने कहा कि हमारी वीर नारियां हमारे नायकों के पीछे की अदृश्य शक्ति हैं। इनका साहस और गरिमा हमारे शहीदों के सम्मान को जीवित रखते हुए आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणादायक स्त्रोत रहा है। वीर नारियां केवल शहीदों की जीवन संगिनी ही नहीं बल्कि डोगरा परंपरा और मू्ल्यों के जीवन प्रतीक हैं। विपरीत परिस्थितियों में इन्होंने साहस, धैर्य और आत्मबल के साथ परिवार का पालन-पोषण कर रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाया। यह सम्मान समारोह उनके प्रति रेजिमेंट की अटूट प्रतिबद्धता और कृतज्ञता का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें