फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बदमाशों से भिड़ी बहादुर महिला, खेत में फेंक दी चेन

Fri, 28 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। कूरी-पुरुषोत्तमपुर में सरकारी नलकूप के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। बिना नंबर की पल्सर पर सवार बदमाशों ने वारदात के दौरान महिला का मोबाइल और बैग भी छीन लिया। हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और अपनी चेन बचाने के लिए उसे धान के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

नसरतपुर निवासी सुरेश कुमार पांडेय बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी के साथ नदरौली बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। कूरी-पुरुषोत्तमपुर के सरकारी नलकूप के पास बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और पीछे बैठी महिला के गले से 15 ग्राम की सोने की चेन खींच ली। चेन टूटकर नीचे गिर गई। महिला ने तत्काल उसे उठा लिया और बदमाशों से भिड़ गई।
महिला ने चेन बदमाशों के हाथ न लगे, इसके लिए उसे धान के खेत में फेंक दिया। इससे बौखलाए एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बावजूद महिला पीछे नहीं हटी। काफी देर तक दोनों पक्षों में गुत्थम-गुत्था होती रही। आखिरकार बदमाश खेत में घुसे और चेन तलाशकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला का मोबाइल और बैग भी छीन लिया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद दोनों सामान सड़क किनारे फेंक दिए। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें