39-देवकाली स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते डॉ. आशीष पांडेय व अन्य।-सपा
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। इसका परिणाम था कि उनके जैसे नेता को विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे सर्वोच्च पद पर सुशोभित किया गया। जबकि वर्तमान सरकार ने सपा सरकार में घोषित भगवान परशुराम की जयंती का अवकाश तक खत्म कर दिया। यह बातें शहर के देवकाली स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं।
उन्होंने कहा कि इस सरकार के अत्याचार और तानाशाही रवैये से ब्राह्मण सहित सर्वसमाज भयभीत है। प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, जिससे ब्राह्मण समाज का खोया हुआ सम्मान पुनः वापस मिल सके। इससे पहले सपा से मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. आशीष पांडेय दीपू के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर डॉ. करन त्रिपाठी, जनार्दन पांडेय बबलू पंडित, महर्षि राम द्विवेदी, आचार्य हनुमान प्रसाद पांडेय, भूपेंद्र नारायण पांडेय, अभिनव चतुर्वेदी, वीरेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।