13-धूप निकलने के बाद पार्कों में खेलते बच्चे।-संवाद
मिल्कीपुर। भूमि विवादों के निपटारे में अहम भूमिका रखने वाले सीमा चिह्न के पत्थर महीनों से तहसील में पड़े हैं। राजस्व गांवों की बाहरी व आंतरिक सीमा निर्धारण के लिए सीमा चिह्न के पत्थर स्थापित किए गए थे। इनके रख रखाव की जिम्मेदारी लेखपाल को दी गई थी। मिल्कीपुर के 280 राजस्व गांवों में इन्ही को मुख्य बिंदु मानकर राजस्व कर्मी भूमि विवाद के निपटारे के लिए पैमाइश करते हैं। बढ़ते भूमि व सीमा विवादों व उनके निपटारे में आ रही दुश्वारियों को देखते हुए करीब छह माह पहले प्रशासन ने सीमेंट व कंक्रीट से निर्मित 689 सीमा चिह्न तहसील मिल्कीपुर के लिए भेजा। पुनर्स्थापित करने की जिम्मेदारी लेखपाल को सौंपी गई। अब तक मात्र 227 स्थानों पर ही पुनर्स्थापित किया जा सका है। इस संबंध में एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ गांवों में पुनर्स्थापित किया जा चुका है, जो शेष बचे है उन्हें भी शीघ्र ही पुनर्स्थापित किया जाएगा।