फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें बूथ बैठकें, सक्रिय लोगों को जोड़े

Sat, 10 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
23- बैठक को संबो​धित करते महानगर प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह- संगठन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में महानगर प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने मन की बात कार्यक्रम के बाद होने वाली बूथ बैठकों में सामूहिक सहभागिता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ बैठकें केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि इनमें कार्यकर्ताओं के साथ समाज के प्रभावशाली और सक्रिय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ बैठकों में शामिल होने वाले नए लोगों की सूची तैयार की जाए और अगली बैठक में उनसे संपर्क स्थापित कर उनकी सहभागिता निरंतर बनाए रखने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भी बैठकों में आमंत्रित किया जाए, ताकि सभी सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुन सकें।
विज्ञापन


उन्होंने प्रत्येक बूथ बैठक में मतदाता सूची का अनिवार्य रूप से वाचन करने और इस बात की समीक्षा करने पर जोर दिया कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित तो नहीं रह गया है। इसके साथ ही रक्तदान, स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताई। उन्होंने बूथ समितियों में निष्क्रिय सदस्यों को चिह्नित कर उनकी सूची महानगर पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मतदाता सूची की समीक्षा, नए लोगों से संपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को संगठनात्मक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कांशीराम, महामंत्री परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, रीना द्विवेदी, रवि शर्मा, स्वाती सिंह, प्रवीण दुबे, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, सहित महानगर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें