फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बूथ लेबल अधिकारी घर-घर करेंगे सत्यापन

Sun, 22 Feb 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04- बूथ का निरीक्षण करते उप जिला निर्वाचन अधिकारी - सूचना​ विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के लिए सुनवाई प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अब मतदाताओं को अनावश्यक रूप से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर नोटिस का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि बीएलओ की ओर से संबंधित मतदाता से नोटिस एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सुनवाई की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। किसी भी मतदाता को सुनवाई स्थल पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि समयबद्ध रूप से कार्यवाही संपन्न हो सके।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एमएमएम इंटर कॉलेज, साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज, बापू बालिका इंटर कॉलेज और श्याम सुंदर सरस्वती इंटर कॉलेज के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन एवं अपात्र नामों के विलोपन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें