फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को समय से उपलब्ध कराई जाएं पुस्तकें : डीएम

Thu, 14 May 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला शिक्षण एवं अनुश्रवण समिति व एमडीएम टॉस्क फ़ोर्स की बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बच्चों को समय से पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की समीक्षा करते हुए कहा कि दुर्बल एवं वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध उपलब्ध कराने को कहा गया। स्मार्ट क्लास से आधुनिक शिक्षा व नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों पर बल दिया गया। पाठ्य पुस्तकों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत वंचित बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई होगी। मिड-डे मील में पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने को कहा गया। बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए संवाद प्रतियोगिता व समाचार वाचन गतिविधियां होंगी। डीएम ने निर्देश दिया कि शिक्षा अधिकारी सबसे अच्छे व खराब विद्यालयों की सूची अगली बैठक में देंगे।
प्रार्थना सभा में रोज दो बच्चे रखेंगे समसामयिक विषयों पर विचार

अयोध्या। कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने परिषदीय विद्यालयों में नई पहल के निर्देश दिए। अब प्रार्थना सभा में प्रतिदिन दो बच्चे समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के लंबित कार्य जल्द पूरा कराने और उत्कृष्ट व कमजोर विद्यालयों की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें