फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहर के प्रमुख चौराहों पर अब तक नहीं जल सके अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रात का पारा शुक्रवार को सामान्य से भी नीचे आठ डिग्री सेल्सियस पर रहा। कोहरे के साथ ठिठुरन भरी ठंड के दौर में अभी तक शहर के प्रमुख चौराहाें और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जल सके हैं। ऐसे में राहगीरों और यात्रियों के साथ ही निराश्रित व गरीब तबके के लोग बढ़ती सर्दी में कांपने के लिए विवश हैं। ऐसे लोगों को नगर निगम की अलाव व्यवस्था के प्रभावी होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से हर साल ठंड के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, सरकारी अस्पतालों, रेलवे और बस स्टेशनों के साथ भीड़ वाले अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था प्रभावी की जाती है। अब जबकि अयोध्या में रात का तापमान पिछले दिनों इस सीजन में 5.5 डिग्री सेल्सियस के सबसे निचले तक पहुंच गया और उसके बाद भी छह से आठ डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है, तब भी लोगों को अलाव जलने का इंतजार ही करना पड़ रहा है।

दिन में हल्की धूप निकलने और अधिकतम तापमान के सामान्य के आसपास बने रहने से थोड़ी राहत है लेकिन शाम होने के साथ ही ठंड में काफी इजाफा हो जा रहा है। अब तो रामनगरी में कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। ऐसे में इस वक्त अलाव की सबसे ज्यादा जरूरत है। खासतौर पर रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्रियों और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार रात रोडवेज बस स्टेशन पर बहराइच के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री अनुराग यादव ने बताया कि ठंड काफी है, ऐसे में यदि यहां पर अलाव जल रहा होता तो सभी यात्रियों को थोड़ी राहत मिल जाती।
विज्ञापन


इसी तरह जिला अस्पताल में मरीज को देखने आए हौसिला नगर निवासी अजय तिवारी ने बताया कि यहां पर तो कई स्थानों पर अलाव का इंतजाम किया जाना चाहिए। बड़ी संख्या में तीमारदारों को मरीजों के वार्डों के बाहर ही समय बिताना पड़ता है। अस्पताल के कर्मी मरीज के पास सामान्य तौर पर एक से अधिक तीमारदार को नहीं रहने देते हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें