फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चौकी से महज 500 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, पुलिस कर रही जांच

Tue, 01 Apr 2025 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर आम की बाग में पेड़ से लटकता एक साधु का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में मंगलवार को एक साधु का शव आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। लोगों ने देखा तो खबर आसपास फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।   

विज्ञापन


घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अयोध्या-अकबरपुर हाईवे स्थित मोहतरिमनगर की है। यहां के निवासी अशोक तिवारी की हाईवे किनारे आम की बाग है। सुबह लगभग 7 बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव देखा। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। 

मौके पर उपनिरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। स्थानीय लोगों से बात करके शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पैर जमीन पर टिके थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में भी मृतक की फोटो भेजी गई है। उसके पास कोई वस्तु, कागज या मोबाइल फोन आदि नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें