फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाले में मिला लखनऊ के युवक का शव

Thu, 15 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कमल कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट क्षेत्र के कुर्मी टोला में बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सुबह करीब 8:30 बजे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के बड़ा बरहा निवासी कमल कुमार उर्फ बब्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमल नाले की दीवार पर बैठे थे। तभी संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए। लोगों ने बताया कि वह नशे की हालत में लग रहे थे। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि कमल आखिरी बार रक्षाबंधन पर घर आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बुआ के बेटे ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शव की शिनाख्त की। राजेश ने बताया कि मां के निधन के बाद कमल ने घर छोड़ दिया था। वह कभी-कभी अयोध्या से लखनऊ आते-जाते थे। परिजनों को बताते थे कि अयोध्या में किसी संत के पास रह रहे हैं। शादी नहीं हुई थी। वह पहले रंग की फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें