फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ भाजपा का मंथन शिविर शुरू

Sun, 10 May 2026 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्र​शि​क्षण ​शिविर को संबो​धित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री।
विज्ञापन
अयोध्या। रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में सोमवार को भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ हुआ। उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ किया। शिविर में संगठन, विचारधारा, कार्यपद्धति, मीडिया प्रबंधन और देश के समक्ष चुनौतियों जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को होगा।
विज्ञापन




उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल आधार लोकतांत्रिक मूल्य, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय की भावना है। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने की। द्वितीय सत्र में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली अन्य दलों से अलग है, जहां सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन और बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनती है। सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने की।



तीसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने देश के समक्ष चुनौतियों विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत तेजी से वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्र विरोधी शक्तियां सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने विचार परिवार विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का वैचारिक आधार राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव पर आधारित है। विचार परिवार समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन




प्रशिक्षण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, वासुदेव मौर्य, परमानंद मिश्र, शिवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें