फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वच्छता अभियान के साथ घर-घर संपर्क में जुटे भाजपाई

Thu, 09 Apr 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सफाई अ​भियान में शामिल महापौर व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बूथस्तर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। बूथों पर निवास करने वाले लाभार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान पत्रक व प्रचार सामग्री वितरित करते हुए पटका और पार्टी का ध्वज देकर लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ ही हमारी शक्ति का केंद्र है, इसलिए कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। अभियान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फिरोजपुर ग्राम सभा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कृष्णा नगर व वशिष्ठ कुंड वार्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने ग्राम सभा अंजना, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने लक्ष्मी सागर, जनौरा एवं चित्रगुप्त नगर वार्ड में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। इसके अतिरिक्त पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रामकोट वार्ड व गंगौली ग्राम सभा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने झुनकी घाट, अमल गुप्ता व महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़ ने भदोखर, सुक्खापुर इटौरा व मुहद्सीनपुर क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए जनसंपर्क किया। सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कनौजिया ने निषाद राज वार्ड, काशीराम ने झलकारी बाई वार्ड और बालकृष्ण वैश्य ने आचार्य नरेंद्र देव व महात्मा गांधी वार्ड में अभियान संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें